Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 17, 2018 - 13:58:51 PM


Title - टूटी पटरी से गुजरी जनता एक्सप्रेस, हादसा टला
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 17, 2018 - 13:58:51 PM

चौखंडी स्टेशन के पास टूटी पटरी से जनता एक्सप्रेस के सकुशल गुजरने की बाद उस पर चाय - पान दूकानदार की नजर पड़ गयी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था | इस ट्रैक पर थोड़ी ही देर में मालगाड़ी, कशी विश्वनाथ व पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें गुजरने वाली थी | हालाँकि उनके आने से पहले ही चाय विक्रेता ने नई स्टेशन के पूर्वी छोर पर टूटी पटरी की सूचना रेल कर्मचरियों को दे दी थी |
बताया जा रहा है कि रेल पटरी पहले से ही क्षतिग्रस्त थी | सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर वाराणसी - देहरादून जनता के गुजरने के समय पटरी का गुल्ला भी टूट गया | संयोगवश कोई हादसा नहीं हुआ | इसके बाद सुबह दस से शाम करीब चार  बजे तक मेन लाइन पर लॉक लेकर पटरी जोड़ी गयी | चौखंडी स्टेशन के पूर्वी छोर पर जिस चटकी पटरी से जनता एक्सप्रेस गुजरी थी उसके बीच आठ इंच का गैप है |

-HINDI-