Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 25, 2012 - 20:00:10 PM


Title - टूटी पटरी, ग्रामीणों नें रोकी ट्रेन
Posted by : riteshexpert on May 25, 2012 - 20:00:10 PM

May 25,
-मरम्मत के बाद चली मंदारहिल पैसेंजर
भागलपुर : भागलपुर-मंदारहिल रेल खंड पर चौधरीडीह गांव के समीप पटरी के क्रेक होने से रेल परिचालन बाधित रहा। रेलवे अभियंताओं द्वारा मरम्मत कराए जाने पर परिचालन शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार मंदारहिल-भागलपुर सवारी गाड़ी चौधरीडीह के समीप पहुंचने वाली थी कि ग्रामिणों ने ट्रेन को रूकवा दिया। बाद में पता चला कि आगे पटरी टूटी हुई है। इसकी सूचना अभियंताओं को दी गई। अभियंताओं की टीम स्थल पर पहुंचकर पटरी मरम्मत कराने का कार्य किया। इस बीच यात्रियों को पैदल भागलपुर तक की यात्रा करनी पड़ी।