Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 26, 2012 - 21:01:26 PM


Title - टीएमसी समर्थकों पर यात्रियों से मारपीट का आरोप
Posted by : irmafia on Jul 26, 2012 - 21:01:26 PM

जीआरपी व आरपीएफ पर मूक दर्शक रहने का आरोप मालदा में जीआरपी से शिकायत करने पहुंचे यात्रियों को पीटा
******************
मालदा : उत्तर बंग से 21 जुलाई के समावेश में शामिल होने के लिए जाने वाले तृकां कार्यकर्ता व समर्थकों के विरुद्ध रेल यात्रियों की पिटाई करने का आरोप लगा। इस घटना में भारी तनाव फैल गया है। बुधवार रात को सियालदह जाने वाली डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस में यह घटना हुई। तृकां के शहीद दिवस में योगदान करने के लिए दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, सिलीगुड़ी से कई हजार तृंका कार्यकर्ता गुरुवार को अलीपुरद्वार-सियलदह, डाउन उत्तर बंग एक्सप्रेस पर सवार हुए। आरोप है कि आरक्षित बोगियों में टीएमसी समर्थकों ने अपनी पार्टी का झंडा लगाकर आरक्षित सीटों पर कब्जा कर लिया। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के एनजेपी स्टेशन से छूटते ही टीएमसी समर्थकों ने बोगी में ही शराब पीना शुरू कर दिया एवं यात्रियों से अश्लील शब्दों में दु‌र्व्यवहार शुरू किया। आरोप है कि ट्रेन जब किशनगंज स्टेशन पंहुची तो एस-एफ 5 नंबर की बोगी के यात्रियों ने आरपीएफ से शिकायत की लेकिन आरपीएफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नशे की हालत में तृकां कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। कमर की बेल्ट से सो रहे यात्रियों को जगाकर पीटा गया। महिलाओं को भी नहीं बक्सा गया। ट्रेन जब मालदा पहुंची तो टीएमसी समर्थकों की दादागिरी से बचने के लिए यात्रियों ने मालदा जीआरपी से शिकायत करने गये। मगर वहां पर भी जीआरपी के सामने ही तृकां समर्थकों ने यात्रियों की पिटाई कर दी। इस स्थिति में मालदा टाउन स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। आरोप है कि पूरी घटना आरपीएफ व जीआरपी के सामने होने के बावजूद मूक दर्शक बने रहे। सूचना मिलने के बाद मालदा जिला तृकां युवा कांग्रेस नेतृत्व घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। आतंकित यात्रियों ने किसी तरह सामान लेकर कमरा छोड़कर उतर गए। रेल प्रबंधन इस पूरी घटना पर मौन साधे है। इस विषय पर जिला तृकां युवा नेता अनंत चक्रवर्ती ने कहा कि कुछ माकपा समर्थकों की साजिश के कारण ही यह अफरा-तफरी मची।