Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 02, 2012 - 18:00:17 PM


Title - टिकट दलालों पर अंकुश के लिए रेलवे ने की पहल अंगूठा दिखाने पर मिलेगा रेल टिकट
Posted by : RailXpert on Sep 02, 2012 - 18:00:17 PM

टिकट दलालों पर अंकुश के लिए रेलवे ने की पहल
अंगूठा दिखाने पर मिलेगा रेल टिकट
•अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। टिकट के दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। ट्रेनों के आरक्षित टिकट हासिल करने के लिए अब लोगों को ‘थंब इंप्रेशन’ देना होगा। इसके बिना टिकट हासिल करना संभव नहीं होगा। एक बार अंगूठा दिखाकर टिकट हासिल करने वाले उस काउंटर से दोबारा टिकट हासिल नहीं कर सकेंगे। विभाग ने टोकन प्रणाली में ‘थंब इंप्रेशन’ लागू करने का फैसला किया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के बड़े स्टेशनों पर टोकन सिस्टम में इसे आजमाने की व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्‍था की शुरूआत भोपाल से होगी। नई व्यवस्था में टोकन हासिल करने के लिए स्क्रीन पर यात्री को हथेली या अंगूठा दिखाना पड़ेगा। इसके बाद निकली पर्ची ही पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर स्वीकार की जाएगी।
शेष पेज 14 पर