Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 03, 2017 - 14:59:11 PM


Title - टिकट चेकिंग अभियानों से उच्चतम रिकार्ड राजस्व अर्जित
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 03, 2017 - 14:59:11 PM

उत्तर मध्य रेलवे द्वारावर्ष 2016-17 मेसघन टिकट चेकिंग अभियानों से उच्चतम रिकार्ड राजस्व अर्जित किया गया। इस वर्ष कुल 86 करोड़ 35 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित किया गया जो कि पिछले वर्ष मात्र 79 करोड़ ही था। इस प्रकार वर्ष 2016-17 मेटिकेट चेकिंग से अर्जित राजस्व गत वर्ष की तुलना में लगभग 9 % अधिक है।

मार्च महीने में इस हेतु महाप्रबंधक द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे जिसकी अनुपालना में उन्होंने  इलाहाबाद, टूंडला, अलीगढ़, कानपुर,झांसी, ग्वालियर, आगरा,मथुरा,मिर्ज़ापुर इत्यादि स्टेशनों पर वाणिज्य व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमो के साथ सघन चेकिंग की। इसके परिणाम स्वरूप मात्र मार्च महीने में ही कुल 7 करोड़ 27 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित किया गया जो कि पिछले वर्ष इसी महीने में अर्जित राजस्व से लगभग 8% अधिक है जबकि माह के प्रारंभ में यह गत वर्ष से कम जा रहा था।
सघन टिकट चेकिंग का महत्व इस बात में है कि इससे जहां एक ओर बिना टिकट चलने वालों की संख्या में कमी आने से ट्रेनों के अंदर सुरक्षा की स्थिति बेहतर होती है और वहीँ दूसरी ओर टिकट बिक्री बढ़ने से रेलवे की आय में वृद्धि होती है। इस बार भी सघन टिकट चेकिंग के कारण टिकट बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि हुयी है।-HINDI-