Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 18, 2013 - 15:01:34 PM


Title - टिकट काउंटर पर बिचौलियों का उपद्रव
Posted by : RailXpert on Jun 18, 2013 - 15:01:34 PM

रेलवे जंकशन व टिकट काउंटरों पर बिचौलियों का कब्जा आम बात है. रविवार को एक महिला को कुछ ऐसे ही बिचौलियों का सामना करना पडा. बिचौलियों ने न सिर्फ चार घंटे से टिकट के इंतजार में खडी महिला से बदतमीजी की, बल्कि उसे जबरन लाइन से हटा दिया. इस संबंध में महिला ने नगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.जानकारी के अनुसार चंदवारा निवासी सदफ निशात रविवार की सुबह कंपनीबाग स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर टिकट के लिए लाइन में खड.ी थी. वह रात्रि 2:30 से ही काउंटर खुलने का इंतजार कर रही थी. सुबह सात बजे टिकट काउंटर खुला. पर उसकेखुलते ही वहां करीब आधा दर्जन बिचौलिये आ धमके.उन्होंने उनसे वहां से हटने को कहा. इसका सदफ निशात ने विरोध किया. इसके बाद बिचौलियों ने उनसे बहस शुरू कर दी व बाद में जबरन लाइन से हटा दिया. महिला ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पीएसआइ शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पुलिस ने मौके से दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया, अन्य भागने में सफल रहे. गिरफ्तार दोनों बिचौलियों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया. इधर, पुलिस की कार्रवाई से बिचौलियों में हडकंप मची है.