Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 12:01:19 PM


Title - टाटानगर स्टेशन से जाने वाली दुरंतो और राजधानी कि बढ़ेगी स्पीड
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 12:01:19 PM

टाटानगर स्टेशन से जाने वाली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और भुवनेस्वर राजधानी एक्सप्रेस कि गति को बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे कर दिया जाएगा | अभी तक इस मार्ग से जाने वाली ट्रेनों कि गति 110 किमी प्रति घंटे से ज्यादा नहीं रखी गयी थी जिनमे राजधानी और दुरंतो भी शामिल थीं| मुंबई मेल, संपर्क क्रांति,  पुरुषोत्तम, गीतांजलि व अन्य ट्रेनों की स्पीड बाद में बढ़ाई जाएगी | 
इस मार्ग पर ट्रेन के 130 किमी प्रति घंटे पर सफल ट्रायल हो चुके हैं | देशभर में स्पीड को बढ़ने के लिए रेल लाइन में सुधार हो रहे हैं जिनमे मानवरहित क्रासिंग को बंद करने का कार्य भी शामिल है | इसके अलावा सिग्नल व पॉइंट कि मरम्मत और नयी रेल लाइन बिछाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है | रेल मंत्रालय वन नाइट ट्रेन (रातभर एक महानगर से दूसरे राज्य के महानगर तक) चलाएगा। 2018 में रेलवे इसका ट्रायल करेगा। जिससे लंबी दूरी के यात्रियों का समय बचेगा।

-HINDI-