Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 24, 2018 - 11:25:03 AM


Title - टाटानगर में शुरू की जाएगी कैब सर्विस
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 24, 2018 - 11:25:03 AM

दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों के लिए कैब की व्यवस्था करने जा रहा है | दिल्ली में इसकी शुरुआत हो गयी है | ओला कैब के साथ दिल्ली में रेलवे का करार भी हो गया है | अब टाटानगर में भी यात्रियों के सुविधा के लिए कैब की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रहा है | इसके लिए चक्रधरपुर रेल मंडल ने कैब संचालकों से टेंडर आवेदन मांगे हैं | 

कैब टेंडर के अलावा राजगंगापुर, गोईलकेरा, नुवागाओं और मनोहरपुर में दुपहिया पार्किंग स्टैंड का भी टेंडर जारी किया जाएगा | इसके लिए भी टेंडर आमंत्रित किया गया है | मंडल वाणिज्य प्रबंधल द्वारा इस सबंध में सूचना जारी कर दी गयी है  | इसके लिए आगामी 27 मार्च की दोपहर एक बजे तक टेंडर फॉर्म जमा किया जाएगा और उसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे टेंडर खोला जाएगा |

-HINDI-