Indian Railways News => Topic started by sushil on Oct 10, 2012 - 15:00:44 PM


Title - टाटा स्टील विस्तारीकरण में रेलवे का पूरा सहयोग : सीसीएम 9738706
Posted by : sushil on Oct 10, 2012 - 15:00:44 PM

दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जेएन झा ने कहा कि टाटा स्टील के विस्तारीकरण योजना में रेलवे की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सर्विसेज (आयरन ओर) ओपी मिश्रा के साथ सोमवार को उनकी इस सिलसिले में बातचीत हुई। अपने विशेष सैलून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही। टाटा स्टील ने 8 से 10 मीट्रिक टन स्टील उत्पादन की योजना बनाई है। इसके लिए प्लांट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जाहिर है उस हिसाब से रेलवे को सुविधा व संसाधन मुहैया कराना होगा।