Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 30, 2013 - 09:30:23 AM


Title - टाइम टेबल : पानीपत की 13 ट्रेनों का बदला समय
Posted by : irmafia on Jun 30, 2013 - 09:30:23 AM

हर साल 1 जुलाई से रेलवे के टाइम टेबल बदले जाने में पानीपत की 13 ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। इसमें दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, पठानकोट,बटिंडा, चंडीगढ़, उधमपुर, अजमेर और इलाहाबाद आदि की ट्रेनें शामिल हैं। इनमें कुछ स्पेशल ट्रेनें भी हैं। यहां से जिन ट्रेनों में बदलाव किया गया है, उनमें अमृतसर और चंडीगढ़ के ट्रेनों की संख्या ज्यादा है। साथ ही कई ऐसी ट्रेने हैं, जिनके समय में एक से दो मिनट का मामूली बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से समय सारिणी में बदलाव यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रूट को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। साथ ही रेलवे अपनी आमदनी को देखकर भी ऐसा कदम उठाता है। जैसे अगर किसी ट्रैक पर यात्रियों की संख्या कम है, तो उसपर सीमित ट्रेन की सुविधा दी जाती है। अगर किसी ट्रैक पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है,तो उसपर ट्रेनों की संख्या को बढ़ा दिया जाता है। इसके कारण रेलवे को आमदनी भी होती है और यात्रियों को सुविधा भी मिलती है।
समय सारिणी
न्यू दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस (12459)  आना 15:03 बजे - जाना 15:05 बजे
कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस (15707) आना 04:51 - जाना 04:53
टाटा/राउरकेला जम्मूतवी एक्सप्रेस
आना 23:20 - जाना 23:32
दिल्ली जेएन पठानकोट एक्सप्रेस (14037) आना 9:25 - जाना 9:27
बटिंडा दिल्ली जेएन एक्सप्रेस    (14732)    आना 10:44  - जाना 10:46
अमृतसर न्यू दिल्ली एक्सप्रेस      (12460)    आना 12:34  - जाना 12:36
अमृतसर चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
आना 11:28 - जाना 11:30
अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस (15210) आना12:34 - जाना 12:36
उधमपुर न्यू दिल्ली उत्तर एसके एक्सप्रेस आना 4:53 - जाना 4:55
उधमपुर दिल्ली जम्मू मेल (14034)
आना 3:47 - जाना 3:49
उधमपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी सुपर फास्ट आना 2:37 -  जाना 2:39
चंडीगढ़ अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस (12984) आना 23:35 - जाना 23:38
चंडीगढ़ इलाहाबाद ऊंचाहार एक्सप्रेस  आना 19:07 - जाना 19:09