Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 16, 2013 - 00:00:41 AM


Title - टाइम टेबल आया, सितंबर के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो पाएंगी कुछ ट्रेनें
Posted by : eabhi200k on Jul 16, 2013 - 00:00:41 AM

रेल बजट में घोषित नई ट्रेनों का लाभ छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को अभी मिलने वाला नहीं है। इनके परिचालन को लेकर अभी रेलवे बोर्ड के पास भी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।

इस वजह से नई ट्रेनों को लेकर इस समय असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में घोषित नई ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने की तैयारी चल रही है।अगस्त के अंतिम और सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह तक नई ट्रेनों में से कुछेक का परिचालन शुरू हो जाएगा।

नवंबर तक सभी ट्रेनें पूरी तरह से चलने लगेंगी। इस साल के रेल बजट में आठ नई ट्रेनों की सौगात मिली है। लेकिन रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली इन नई ट्रेनों के परिचालन की तिथि की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। यहां तक कि नई ट्रेनों का अभी तक रूट चार्ट भी पूरी तरह जारी नहीं किया गया है। 1 जुलाई से इन ट्रेनों की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।


कई बार ऐसा भी होता है कि बजट घोषणा के एक साल बाद तक भी कई ट्रेनें शुरू नहीं हो पातीं। मंडल अधिकारियों का कहना है कि अभी तक नई ट्रेनों के लिए रैक नहीं आई हैं। रैक आने के बाद ही परिचालन की तिथि तय होगी।



नई ट्रेनों से सीधे जुड़ जाएंगे कई शहर

नई ट्रेनों में एक ही दैनिक ट्रेन है। बाकी सभी ट्रेनें साप्ताहिक और द्वि साप्ताहिक हैं। दुर्ग-छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस की समय-सारणी घोषित कर दी गई है, लेकिन अभी तक इसके परिचालन की तिथि तय नहीं की जा सकी है। यह ट्रेन प्रतिदिन दुर्ग से छपरा और छपरा से दुर्ग के लिए रवाना होगी। दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को अब गोंदिया-मुजफ्फरपुर-गोंदिया के रूप में चलाया जाएगा। इस ट्रेन का दायरा भले ही बढ़ा दिया गया है, लेकिन रायपुर में इसके समय को बदला नहीं गया है।

इसी ट्रेन के एवज में दुर्ग से छपरा तक नई ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रायपुर में रात्रि 12.05 में पहुंचकर 12.15 बजे छूटेगी। अन्य ट्रेनों के शुरू होने से जयपुर, जम्मूतवी, अमृतसर, बिकानेर, जोधपुर, शिर्डी, पुरी और अजमेर जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। ट्रेनों के शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।



लोकसभा चुनाव के चलते जल्दी शुरू होंगी ट्रेन

विभिन्न रूट की ट्रेनों का परिचालन इस बार अन्य साल की तुलना में जल्द होने की उम्मीद है। बताया गया है कि लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाला है, इसके मद्देनजर बजट के घोषित नई ट्रेनों की रैक जल्दी ही बोर्ड व जोन को भेज दी जाएगी। नई ट्रेनों को शुरू करने के लिए उच्च स्तर पर कार्रवाई भी चल रही है। उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर तक सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।



यह हैं आठ नई ट्रेनें


  दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक ञ्चदुर्ग-छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस दैनिक ञ्चदुर्ग-जम्मूतवी (वाया अमृतसर) एक्सप्रेस साप्ताहिक  ञ्चबिलासपुर-बिकानेर एक्सप्रेस द्वि साप्ताहिक ञ्चबिलासपुर-भगत कोठी (जोधपुर) द्वि साप्ताहिक  विशाखापट्टनम-भगत कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक ञ्चपुरी- साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस साप्ताहिक
पुरी-अजमेर (वाया आबोरोट) एक्सप्रेस साप्ताहिक