| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 18, 2013 - 02:58:26 AM |
Title - झींझक स्टेशन क पास सिग्नल खराब होने से रेल यातायात प्रभावित रहाPosted by : railgenie on Aug 18, 2013 - 02:58:26 AM |
|
|
झींझक,अंप्र : दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास सिग्नल प्वाइंट खराब होने से डाउन ट्रैक पर रेल यातायात 15 मिनट प्रभावित रहा। झींझक स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आटोमेटिक सिग्नल प्वाइंट संख्या 202 में गुरुवार पूर्वाह्न 11.30 बजे तकनीकी खराबी आ गई। इससे डाउन ट्रैक की सिग्नल प्रणाली ध्वस्त हो गई। सिग्नल इंस्पेक्टर अनिल कुमार हनुमत टीम लेकर मौके पर पहुंचे और 15 मिनट में सिग्नल ठीक कर दिया। इस दौरान डाउन मुरी एक्सप्रेस व डाउन डुप्लीकेट कालका को खराब सिग्नल प्वाइंट के पास रोककर आगे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर अमर सिंह पाल ने बताया 15 मिनट तक डाउन ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहा। |