Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Oct 06, 2013 - 17:59:25 PM


Title - झांसी तक विद्युत ट्रेन अभी दूर
Posted by : nikhilndls on Oct 06, 2013 - 17:59:25 PM

कानपुर, एक प्रतिनिधि: सेंट्रल स्टेशन से झांसी तक हुए ट्रैक विद्युतीकरण को मुख्य संरक्षा आयुक्त ने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया है। इससे झांसी ट्रैक पर विद्युत ट्रेन संचालन पर ब्रेक लग गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एक माह में कमियां दूर कर ली जाएंगी।    मुख्य संरक्षा आयुक्त  ने बीते माह झांसी ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य का सर्वे किया था। इसमें काम अधूरा मिला था, स्टेशन मास्टर सवालों के सही जवाब नहीं दे पाए थे। इन बिंदुओं पर लटकी अनापत्ति  स्टेशन मास्टर, सहायक स्टेशन मास्टर, प्वाइंट मैन, ट्रैक मैन सहित सभी स्टाफ को विद्युत ट्रैक पर ट्रेन संचालन की जानकारी के साथ सुरक्षा व संरक्षा के उपाय पता होने चाहिए। पुखरायां में उपकरणों का डिपो और टावर वैगन का कमरा जल्द तैयार करें।