Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 12:47:47 PM


Title - ज्ञान की नगरी कहे जाने नालन्दा हो गया है रेलवे की अनदेखी का शिकार
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 12:47:47 PM

नालंदा को ज्ञान की धरती के नाम से ही जाना जाता है जहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा घूमने के लिए भी लोग आते हैं पर अगर वहां की रेलवे स्टेशन की बात की जाये तो हालात अच्छे नहीं हैं|
नालंदा स्टेशन पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है जबकि यहाँ पर्व के समय पचास हजार तक लोग आते हैं और इसके अलावा दस हजार लोग तो आते जाते रहते हैं | राजगीर जो खासकर बिहार के लोगों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल है पटना से 110 किमी दक्षिण पूर्व स्थित है जहाँ नालंदा के बचे हुए अवशेष देखने लोग आते रहते हैं|
स्टेशन पर हालात ऐसे हैं की सफाई तो दूर शौचालय पर टाला लगा रहता है, वेटिंग रूम के नाम पर कुछ भी नहीं है और जो है ज्यादा समय बंद ही रहता है| यहाँ तक पूछताछ केंद्र पर भी कोई नहीं रहता जिस कारण टिकट काउंटर से जानकारी लेनी पड़ती है|
इसके अलावा यहाँ से नई दिल्ली , वाराणासी और हावड़ा के लिए तो ट्रेनें उपलब्ध हैं पर मध्य भारत या दक्षिण भारत के लियी किसी भी ट्रैन की उपलब्धता नहीं है|

-HINDI-