Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 29, 2017 - 10:00:16 AM


Title - जीएसटी लगने के साथ बदलेंगे रेल के ये नियम
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 29, 2017 - 10:00:16 AM

जीएसटी लगने के बाद एक जुलाई से इसका असर रेल में सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा | इन दिन से भारतीय रेलवे में कई नियम बदले जायेंगे जिसमे एक सबसे अहम् नियम होगा तत्काल टिकट के निरस्तीकरण पर 50 फीसदी पैसे की वापसी | अन्य और बदलाव इस प्रकार होंगे -

  • सर्विस टैक्स साढ़े चार से बढ़कर पांच फीसद हो जाएगा
  • जीएसटी राशि को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा अर्थात 5.10 को पांच और 5.90 को छह नहीं किया जाएगा जैसी है वैसी ही वसूली जाएगी |
  • जीएसटी के बाद सर्कुलर जर्नी टिकट बंद हो जाएगा और पीआरएस से क्लस्टर टिकट जारी नहीं होंगे तथा यूटीएस से ऐसी क्लास के टिकट जारी नहीं होंगे |
  • सीजन टिकट को छोड़कर कोई क्लस्टर टिकट जारी नहीं होगा |
  • एक जुलाई से पहले खरीदे गए टिकट की राशि एक जुलाई से ट्रेन में ही वसूली जाएगी |