| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Oct 25, 2012 - 21:30:05 PM |
Title - जिरिबम-इम्फाल रोड (तुपुल) नई लाइन का इम्फाल तक विस्तारPosted by : RailXpert on Oct 25, 2012 - 21:30:05 PM |
|
|
बुनियादी ढांचे पर मंत्रिमंडलीय समिति ने नई ब्रॉड गेज लाइन को इम्फाल रोड (तुपुल) से इम्फाल तक बढ़ाने के रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है। इस पूरी परियोजना की लागत 4444 करोड़ रूपए है। इस पर व्यय रेल मंत्रालय के लिए सामान्य बजटीय सहयोग से 25 प्रतिशत और वित्त मंत्रालय से 75 प्रतिशत के अनुसार होगा। इस परियोजना को 2016 तक पूरा किया जाएगा। 31 मार्च, 2011 तक 682 करोड़ रूपए का व्यय किया गया है। इस परियोजना में मणिपुर के इम्फाल ईस्ट, तमेंग्लोंग और सेनापति जिले शामिल होंगे। इस जिरिबम-इम्फाल नई लाइन परियोजना के पूरा होने पर यह इम्फाल को राष्ट्र के मुख्य रेलमार्गों से जोड़ेगी। |