Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 23, 2018 - 16:34:31 PM


Title - जालोर - समदडी - भिलड़ी रेल मार्ग पर लम्बी दूरी की ट्रेनों का आवागमन दिसंबर के बाद से शुरू होने की उम्मीद
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 23, 2018 - 16:34:31 PM

दिसंबर के बाद जालोर समदडी भीलड़ी ट्रैक पर लम्बी दूरी के ट्रेनों का संचालन होगा | विवादित नवीन पटना - समदडी - भीलड़ी रेलवे लाइन का मामला अब सुलझ गया है | पुरातत्व विभाग अभी तक हेरिटेज रेलवे स्टेशन व हेरिटेज स्थानों से रेलवे लाइन नहीं ले जाने पर अड़ा था जो मामला अब सुलझ चुका है | दिसंबर से अब इस मार्ग से लम्बी दूरी के ट्रेनों का संचालन हो सकता है |
भीलडी में इंजन शंटिंग होने से समय के बचत होगी और दक्षिण भारत और अहमदाबाद के लिए ट्रेनों का संचालन रेलवे यहाँ से करेगा | वर्तमान समय में जोधपुर से भिलड़ी के बीच आनेवाले 21  स्टेशनों  के यात्री अगर अहमदाबाद या उससे आगे का सफर करना चाहें तो उन्हें एक घंटे से भो ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ता है | जो इंजन शंटिंग में लगने वाला समय है | करीब पांच वर्ष पूर्व रेलवे ने भीलड़ी - पाटन मार्ग का सर्वे तो कर लिया था पर पुरातत्व विभाग ने इसके बीच में आने वाले रानी का बाव नमक ऐतिहासिक स्थान आने पर यहाँ से ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी |
अहमदाबाद और जालोर के बीच की दूरी 343  किमी है जिसे पूरा करने में आठ घंटे तक का समय लग जाता है | पाटन मार्ग से ये समय करीब छह घंटे का हो जाएगा और सफर भी करीब 30  किमी काम हो जाएगा | 

-HINDI-