Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 10, 2013 - 08:58:21 AM


Title - जाम हुए किसान एक्सप्रेस के चक्के
Posted by : railgenie on Aug 10, 2013 - 08:58:21 AM

शाहजहांपुर : सिग्नल में आई तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को किसान एक्सप्रेस की रफ्तार को ब्रेक लग गया। सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। हालांकि कुछ मिनट बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
13308 डाउन गंगा सतलुज (किसान) एक्सप्रेस प्रात: 10 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची थी। प्लेटफार्म पर निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई तो रफ्तार पकड़ने से पूर्व चालक ने ब्रेक लगा दिया। प्लेटफार्म पर सबकुछ ठीक होने के बावजूद ट्रेन रुकी तो गार्ड अचरज में पड़ गया। चालक से पूछने सिग्नल रेड होने की जानकारी हुई। वाणिज्य कर्मी, स्टेशन मास्टर ट्रेन रुकने की वजह जानने पहुंच गए। सिग्नल में गड़बड़ी की बात सामने आने पर सभी अलर्ट हो गए। अफसर कुछ करते इससे पूर्व ही ग्रीन सिग्नल मिला तो ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। स्टेशन प्रशासन ने ट्रेन के ठहरने की बात लिखा-पढ़ी में न होने की बात कही है।