Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 14:17:55 PM


Title - जापान से माँगा बिहार में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में सहयोग
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 14:17:55 PM

जापान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सोमवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाकात की | मुख्यमंत्री ने बिहार में पटना-गया -राजगीर के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर एवं बुद्ध सर्किट में आधार भूत संरचना निर्माण से जुडी परियोजनाओं के लिए जापान से तकनीकी सहयोग की अपेक्षा की | मुख्यमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री अबे को बिहार यात्रा का आमंत्रण भी दिया | उन्होंने कहा कि जब भी वे भारत की यात्रा पर आएं बिहार के लिए जरूर समय निकालें |
जापान के प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने जापान और भारत के सौहद्र्पूर्ण संबंधों की चर्चा की | इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी कि पर्यटन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की बिहार में अपार संभावनाएं हैं |  प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की चर्चाकरते हुए उन्होंने कहा बुद्ध सर्किट के तहत इसे पीस कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा |

-HINDI-