Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 16, 2013 - 03:56:04 AM


Title - जापान से दो सौ रेल इंजन खरीदेगा भारत
Posted by : Mafia on Sep 16, 2013 - 03:56:04 AM

रेल मंत्रालय डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर पर चलने वाली मालगाड़ियों के लिए उच्च क्षमता के रेल इंजनों का भी आयात करेगा।

प्रथम चरण में 9000 हार्स पावर के कुल 200 इंजनों के आयात करने की योजना है।

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में पहली बार माल ढुलाई के लिए बन रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर पर वर्तमान में दौड़ने वाली मालगाड़ियों की तुलना में एक बार में दोगुनी माल ढुलाई होगी।

इसके लिए जहां मालगाड़ी पर डबल कंटेनर की लोडिंग की जा सकेगी वहीं ज्यादा संख्या में डिब्बे भी इन ट्रेनों में जोडे़ जाएंगे। योजना है कि वर्तमान में एक मालगाड़ी की तुलना में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर पर चलने वाली मालगाड़ियों की लंबाई दोगुना होगी।

इतनी अधिक बोझा ढोने वाले इंजनों का अभी भारत में निर्माण नहीं होता है।

जानकारी के मुताबिक, भारत में वर्तमान में बन रहे इंजनों में अधिकतम क्षमता 5000 हार्सपावर है। यही नहीं इन इंजनों में हाई राईज पेंटों भी नहीं होता है।

डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन को विशेष रूप से हाईराईज पेंटो के अनुसार बनाया जा रहा है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार उच्च क्षमता के इन इंजनों की खरीद जापान से की जाएगी।

इस बारे में जापान स्थिति रेल इंजन बनाने वाली कंपनियों से आरंभिक बातचीत हो रही है।