Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 22, 2013 - 16:00:12 PM


Title - जापान में अब दौड़ेगी 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेन
Posted by : nikhilndls on Sep 22, 2013 - 16:00:12 PM

टोक्यो। जापान में अब बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार की ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2027 में टोक्यो और नागोया के बीच 600 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।

पढ़ें: जापान में 500 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली ट्रेन का परीक्षण

क्योदो समाचार एजेंसी के मुताबिक, जापानी रेलवे कंपनी जेआर सेंट्रल ने अपनी मैग्नेटिक ट्रेन सर्विस निर्माण परियोजना मैग्लेव को बुधवार को सार्वजनिक किया जिसकी रफ्तार 600 किमी प्रति घंटा होगी। जेआर सेंट्रल को उम्मीद है कि टोक्यो-नायोगा के बीच के पहले व्यावसायिक रूट का शुभारंभ 2027 में हो जाएगा। ट्रेन के नए मॉडल से यह 286 किमी की दूरी 40 मिनट में तय होगी जिसमें अभी बुलेट ट्रेन से 100 मिनट का समय लगता है। कंपनी 2014 के प्रारंभ में नई लाइन के निर्माण का कार्य शुरू करेगी। मैग्लेव ट्रेन पटरियों के पास लगाए गए विशेष मोटर से उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र पर काम करती है। फिलहाल यह कंपनी देश के चार बड़े शहरों टोक्यो, योकोहामा, ओसाका और नायोगा के बीच सुपर कंडक्टिंग मैग्नेट का इस्तेमाल कर बुलेट ट्रेन संचालित कर रही है।