Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 14, 2018 - 13:02:12 PM


Title - जानिए कितना होगा मुंबई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 14, 2018 - 13:02:12 PM

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड  (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक ने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के किराये के बारे में बोलते हुए कहा कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स और ठाणे के बीच किराया 250 रूपया होगा जबकि मुंबई और अहमदाबाद के बीच का किराया 3,000 रूपया होगा | जबकि बिज़नेस क्लॉस डिब्बे का किराया तीन हजार रूपए से अधिक हो सकता है |
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की गति 320 किमी प्रति घंटे होगी | इस हिसाब से ठाणे और बांदा - कुर्ला की यात्रा पंद्रह मिनट की होगी | अगर टैक्सी से यात्रा की जाए तो लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग जाता है और रूपए भी 650 तक अदा करने पड़ते हैं |

-HINDI-