Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 23, 2012 - 15:19:15 PM


Title - जवानों ने किया रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया :: Pressnote.in
Posted by : railgenie on Jul 23, 2012 - 15:19:15 PM

लखनऊ । मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से जा रहे सैकड़ों जवानों ने रविवार को दिन में करीब पांच घंटे तक चारबाग स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस कारण ट्रेन 13005 पंजाब मेल और 12876 नीलांचल एक्सप्रेस के प्लेटफार्मो को बदल दिया गया। प्लेटफार्म बदलने से दर्जनों यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर 1:25 बजे मिलिट्री स्पेशल ट्रेन चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर पहुंची थी।