| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 08, 2013 - 17:58:38 PM |
Title - जवानों की हत्या के विरोध में रोकी रेलPosted by : railgenie on Aug 08, 2013 - 17:58:38 PM |
|
|
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर पांच जवानों के नृशंस हत्या के विरोध में बुधवार को बिहार स्थित छपरा के लोग सड़क पर उतर आए। वाराणसी मंडल के सिवान और छपरा स्टेशन के बीच कोपा स्टेशन पर रेल चक्का जाम किया। जो गाड़ियां जहां थी, वहीं रुक गई। दर्जन भर गाड़ियों का संचलन प्रभावित रहा। 5 ट्रेन रुट बदलकर चलाई गई। 2 से 6 घंटे तक गाड़ियां लेट चलीं। यात्री परेशान रहे। |