Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 16:29:24 PM


Title - जल्द ही रसोई यान में खाना बनना होगा बंद
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 08, 2017 - 16:29:24 PM

ट्रेन के रसोई यान में जल्द हो सकता है खाना बनना बंद| सरकार एक नई पालिसी बना रही है जिसके तहत रसोई यान सिर्फ बना हुआ खाना वितरण के लिये एकत्रित करेगा ना कि खाना बनाएगा| अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है निकट भविष्य में रसोई यान कि जरूरत ही समाप्त हो जाये| 
नई पालिसी में खाना बनाए और वितरण करने में भेद साफ़ तौर पर लिखा होगा और ऐसा होने पर अगर रसोई यान ट्रेनों में लागाये भी जाते हैं तो उन्हें सिर्फ बना हुआ खाना रखने और वितरण से पहले जरूरत पड़ने पर गर्म करने वाले उपकरणों से लैस होना पड़ेगा|
रेलवे का कहना है ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में से मात्र बीस प्रतिशत यात्री ही रसोई यान का खाना मंगाते हैं बाकी सभी या तो बना कर लाते हैं नहीं तो इ-कैटरिंग या स्टेशन के रेस्तरां से लेते हैं| इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि रसोई यान में मिलने वाले खाने ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है| यात्रियों का रसोई यान के खाने से भरोसा उठ चुका है, जबकि इसके उलट दक्षिण रेलवे 350 खाने का आर्डर प्रतिदिन अपनी इ-कैटरिंग सेवा से लेता है|
कुछ अधिकारियों का कहना है कि नई पालिसी के बाद रसोई यान कि जरूरत ही हट जाएगी तब रेलवे उसकी जगह अतिरिक्त डिब्बा लगा सकता है जिससे और यात्रियों को बैठने कि जगह मिल जाएगी और रेलवे को मुनाफा भी ज्यादा होगा|