Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 02, 2018 - 17:23:27 PM


Title - जल्द ही बिना गार्ड के चलेगी मालगाड़ी
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 02, 2018 - 17:23:27 PM

अब जल्द ही  रेलवे ट्रैक पर बिना गार्ड के मालगाड़ी दौड़ेगी | हावड़ा से लुधिअना तक दो वर्ष पहले प्रस्तावित फ्रेट कॉरिडोर पर करीब एक हजार मालगाड़ी ऐसी चलेंगी जिनमे एन्ड ऑफ़ टेलीमेट्री उपकरण लगाए जाएंगे | इसके लगने के बाद गार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी | पूर्वोत्तर रेलवे में 12 मालगाड़ियों में उपकरण लगाने की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, इस दिशा में जल्द काम शुरू होगा | 
चालू वित्तीय वर्ष में मालगाड़ियों में यह सिस्टम लगते ही लोको ड्राइवर और अंतिम डिब्बे के बीच सम्पर्क बन जाएगा | यह भी पता चल सकेगा के रेलगाड़ी के डिब्बे अपने - अपने स्थान पर चल रहे हैं कि नहीं | अगर कोई डिब्बा गाड़ी से अलग हो गया या वैगन दो हिस्सों में बँट गयी हो तो जानकारी तत्काल लोको ड्राइवर को मिल जाएगी | लोको ड्राइवर को प्रेशर बनने की और उसके रिलीज़ होने की जानकारी भी मिल जाएगी | कण्ट्रोल रूम से संचार व्यवस्था बिना व्यवधान के निरंतर जारी रहेगी 

-HINDI-