Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 20, 2017 - 11:52:24 AM


Title - जल्द ही आप जेनेरिक दवाईयां रेलवे स्टेशन पर बाहर की अपेक्षा सस्ते दामों में खरीद सकेंगे
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 20, 2017 - 11:52:24 AM

जल्द ही आप रेलवे स्टेशन पर जेनेरिक दवाईयां बाहर की अपेक्षा कम दाम पर खरीद सकते हैं | भारत सरकार ने संसद को इस बात से अवगत करा दिया है | फार्मा विभाग तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने मिलकर इसके लिए अभियान भी शुरू कर दिया है | 
रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन के अंदर जनऔषधि केंद्र खोलने पर हामी भी भर दी है | जनऔषधि केंद्रों पर सभी जेनेरिक दवाईयां बाहर अपेक्षा आम जनमानस को कम दाम पर उपलब्ध  कराइ जाएंगी | भारतीय रेल का संघीय ढांचा देशभर में अंदर तक फैला हुआ है जिसका फायदा सरकार उठाना चाहती है | 
अभी के समय में मात्र बाइस दवाइयों के केंद्र और पंद्रह केमिस्ट कार्नर देश भर में चल रहे हैं | इसके अलावा फर्स्ट ऐड में काम आने वाले सामान और कुछ ऐसी दवाईयां जिनके लिए डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं पड़ती उन्हें सामान्य स्टॉलों से भी बेचा जाता है | 

-HINDI-