Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 03, 2017 - 13:00:15 PM


Title - जल्द आने जा रहा है रेलवे का एकीकृत एप
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 03, 2017 - 13:00:15 PM

पिछले दिनों चर्चा में आया रेलवे का नया एप जिसमे टिकट बुकिंग से होटल और कैब बुकिंग की भी सुविधाएं थी अब जल्द ही आने जा रहा है| ये एकीकृत मोबाइल एप टिकटिंग, टैक्सी, कुली और होटल बुक करने की सुविधाओं से लैस होगा|
रेलवे अधिकारी के अनुसार इसमें इ-कैटरिंग और अन्य सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी जो अभी अलग अलग एप पर उपलब्ध होती हैं| रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बृहस्पतिवार को जारी नए बिजनेस प्लान के मुताबिक, नए मोबाइल ऐप का उद्देश्य यात्रा संबंधी सभी सेवाओं मसलन, टिकट, विश्राम गृह बुक करना, टूर पैकेज की बुकिंग, रेस्टोरेंट से खाने का ऑर्डर और होटल रूम खोजने के लिए समाधान एक जगह उपलब्ध कराना है।
इस एप से यात्री सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट भी बुक कर सकेंगे| इस एप में कॉमन अकाउंट होगा जिसके द्वारा किसी भी तरह की बुकिंग की जा सकेगी| इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने, कागजी टिकट का इस्तेमाल घटाने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। 
-HINDI-

Title - Re: ???? ??? ?? ??? ?? ????? ?? ?????? ??
Posted by : on Mar 05, 2017 - 21:43:33 PM

Verynice