Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 05, 2018 - 13:57:35 PM


Title - जर्जर और खतरनाक हो चुका है ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 05, 2018 - 13:57:35 PM

सरकारें कितनी भी बदलें मगर प्रशासन का रवैया बदले इसकी गुंजाइश कई मामलों में कम ही दिखाई पड़ती है | लगभग एक लाख आबादी के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन के तौर पर ओबरा डैम रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग एक दशक से पूरी तरह समाप्ति की कगार पर खड़ा है |
कई मौतों के साथ सैकड़ों नागरिकों के घायल होने का सबब बन चुके इस मार्ग की मरम्मत के प्रति सभी स्तरों पर प्रशासन पूरी तरह निरकुंश बना हुआ है | क्षेत्रीय संसद और विधायक भी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं | जर्जरता से परेशान नगरकों ने आंदोलन की भी धमकी दी है | पिछले कई वर्षों से जर्जरता की चरम पर पहुंच चुके ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पिछले मानसून सत्र के बाद और भी खतरनाक हो चुका है और इस मार्ग से गुजरना आत्मघाती साबित हो रहा है |
-HINDI-