Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 15, 2016 - 13:58:53 PM


Title - जयपुर सीकर मीटर गेज लाइन का सौ साल का सफर समाप्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 15, 2016 - 13:58:53 PM

जयपुर और सीकर के बीच ब्राडगेज लाइन बनाने के लिए मीटर गॉज लाइन पर कल रात जयपुर सीकर सवारी गाड़ी ने अपना आखिरी सफर किया| कल रात लगभग आठ बजे शेखावाटी से मीटर गॉज पर ट्रेन ने आखिरी सफर शुरू किया और रात साढ़े दस बजे ट्रेन जयपुर पहुँच गयी|
इस ट्रेन में पांच सौ यात्री सवार थे| सीकर से जयपुर के बीच चौदह मीटर गॉज ट्रेनें चलाई जा रही थी जिसमे हर दिन लगभग चार हजार यात्री साफर करते थे जिनको अब सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ेगी| सड़क मार्ग से बास का किराया औसतन 120 रूपए आते हैं जो रेल किराये से ज्यादा है|
जयपुर सीकर रेल प्रोजेक्ट पहले ही समय से काफी पीछे चल रहा है जिस वजह से इसकी लागत पन्द्रह गुना एक बढ़ गयी है| 320 किमी के इस प्रोजेक्ट पर आधा काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है|
जयपुर से सीकर के बीच करीब सौ साल पहले रेल गाड़ी चलाई गयी थी जिसमे भाप इंजिन लगा था और पलसाना तक ही ट्रेन जाती थी|