Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 14, 2013 - 21:00:03 PM


Title - जयपुर में मेट्रो को चलता देख खिले चेहरे
Posted by : puneetmafia on Sep 14, 2013 - 21:00:03 PM

जयपुर। शाम सवा पांच बजे गुलाबी मेट्रो जैसे ही मानसरोवर डिपो से रैम्प पर चढ़ी, मौजूद कार्मिकों एवं लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया।

मानसरोवर डिपो, रैम्प एवं मानसरोवर स्टेशन पर मेट्रो की अलग-अलग पूजा कर हर किसी ने उसके सफल संचालन की कामना की।

शाम छह बजे बाद जब मेट्रो मानसरोवर स्टेशन से श्याम नगर मेट्रो के लिए रवाना हुई तो उसे देखने के लिए सड़कों एवं इमारतों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ऎलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो को चलता देखने का सपना साकार होते देख लोग उत्साहित हो गए और अपने मोबाइल एवं कैमरे में मेट्रो की फोटो कैद करते नजर आए। बच्चे, बुजुर्ग, महिला, युवा सभी उत्साह के साथ मेट्रो दौड़ता देखते रहे।