Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 22, 2013 - 15:00:57 PM


Title - जयपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Jul 22, 2013 - 15:00:57 PM

गुरू पूर्णिमा पर गोवर्घन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन दिन के लिए जयपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन रविवार से शुरू हो गई और मंगलवार तक चलेगी। इससे गोवर्घन जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। बांदीकुई के रास्ते ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरू पूर्णिमा पर गोवर्घन जाते हैं।

इससे मथुरा जाने वाली शटल में लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाती। जयपुर से मथुरा के बीच स्पेशल टे्रन जयपुर जंक्शन से दोपहर 13.35 (1.35) बजे चलकर बांदीकुई शाम 03.03 PM बजे पहंुचेगी और पांच मिनट ठहरने के बाद मथुरा रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह बांदीकुई स्टेशन पर 08.45 AM  बजे पहंुचेगी। इसमें पन्द्रह कोच हैं।