Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 17, 2012 - 12:00:52 PM


Title - जयपुर-दिल्ली नॉन स्टॉप ट्रेन अब 19 अगस्त तक
Posted by : railgenie on Aug 17, 2012 - 12:00:52 PM

जयपुर-दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन एक बार फिर टलने से रेलवे प्रशासन ने जयपुर-दिल्ली नॉन स्टॉप ट्रेन की संचालन अवधि 19 अगस्त तक बढ़ा दी।

मंगलवार को रेलवे प्रशासन 16 अगस्त से डबल डेकर ट्रेन चलने का कार्यक्रम घोषित कर चुका था, लेकिन केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख के निधन के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब कार्यक्रम की नए सिरे से घोषणा होगी। इस बीच ट्रेन संख्या 09721/09722 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर नॉन स्टॉप स्पेशल ट्रेन 17 से 19 अगस्त तक (3 ट्रिप) में विस्तार किया गया।