Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 03, 2013 - 23:56:53 PM


Title - जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Sep 03, 2013 - 23:56:53 PM

जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

KANPUR कानपुर। रेल प्रशासन ने यजयपुर से लखनऊ के बीच वाया कन्नौज, फर्रुखाबाद रूट से 8 सितंबर से 9 अक्तूबर तक एक महीने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 09707 अप स्पेशल ट्रेन जयपुर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 9:45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे आकर लखनऊ 10:20 बजे पहुंचाएगी। 09708 डाउन लखनऊ से बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 12:25 कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 14:05 बजे पहुंचकर दो मिनट बाद जयपुर को चल देगी। ट्रेन अनवरगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, जंक्शन, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुईं, गांधीनगर रुकते हुए रात पौने दो बजे जयपुर पहुंचेगी।