Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 25, 2012 - 18:19:04 PM


Title - जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में डकैती की थी योजना
Posted by : irmafia on Jul 25, 2012 - 18:19:04 PM

जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में डकैती की थी योजना
नगर संवाददाता, भागलपुर : गत 11 जुलाई को बदमाशों की योजना 13072 डाउन जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में डकैती करने की थी, लेकिन जब तक अपराधी स्टेशन पहुंचते यह ट्रेन उक्त स्टेशन से खुल चुकी थी। शनिवार को मुंगेर सादीपुर मोहल्ले से सगे भाई सूरज पोद्दार के साथ गिरफ्तार शुभम पोद्दार ने स्वीकरोक्ति बयान में कहा है। उसने पुलिस को बताया कि कहलगांव के काजीपुरा मोहल्ला निवासी मो. अमन व मो. फारूख से पांच माह पूर्व संपर्क हुआ था। तीनों ने मिलकर जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में डकैती की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह ऑटो से कहलगांव काजीपुरा अमन व फारूख के घर पर पहुंचे। खाना खाने के बाद अमन, फारूख व शुभम समेत पांच साथी योजना के मुताबिक कहलगांव स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुंचने से पहले ही जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस खुल चुकी थी। इसी बीच 14056 डाउन ब्रह्मापुत्र मेल पहुंचने की सूचना होने पर स्टेशन पर रूक गए। ट्रेन रूकने के साथ ही स्लीपर बोगी में महिला का चेन छीनने के दौरान हाथ पकड़ने पर डिब्रूगढ़ निवासी श्यामजी गुप्ता को गोली मार दी। लूटपाट की तीन मोबाइल में शुभम, अमन व फारूख ने एक-एक मोबाइल व रुपये का आपस बंटवारा कर लिया। रिवाल्वर भी शुभम को अमन व फारूख ने ही सुल्तानगंज के कारू यादव नामक तस्कर से 15 हजार रुपये में खरीदवाया था। अमन के पास नाइन एमएम व सेवन एमएम का एक-एक पिस्टल है। तीनों मिलकर इसके पूर्व भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

जीआरपी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव ने बताया कि शुभम की निशानदेही पर अमन व फारूख की गिरफ्तारी के लिए काजीपुरा में छापेमारी की गई, लेकिन भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद शुभम व सूरज को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो