Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 03, 2018 - 12:22:00 PM


Title - जमशेदपुर में अब डाकघर में मिलेंगे रेल टिकट
Posted by : RailEnquiry Admin on May 03, 2018 - 12:22:00 PM

बिष्टुपुर, साकची व टेल्को के रेल टिकट काउंटर को बंद करने का आदेश रेलवे विभाग की और से जारी कर दिया गया है | सात मई को इन सिटी काउंटर को बंद करने की बात कही जा रही है लेकिन बंद करने की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है | इन सिटी काउंटर को बंद करने के बाद बिष्टुपुर, साकची व टेल्को पोस्ट ऑफिस में रेल टिकी के लिए काउंटर खोले जायेंगे | 

पोस्ट ऑफिस में रेल काउंटर खोलने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है | वहां कंप्यूटर सहित अन्य मशीन को लगाया जा रहा है | ताकि टिकट काउंटर खुलते ही यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े | मानगो पोस्टऑफिस में पूर्व से ही रेल टिकट मुहैया कराया जा रहा है | अब यहाँ एक और काउंटर बनाया जा रहा है |