| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Jun 30, 2013 - 00:30:58 AM |
Title - जबलपुर रेल मंडल ने टिकिट चेकिंग में बढ़ाया राजस्व, पूर्व के कीर्तिमान ध्वस्तPosted by : eabhi200k on Jun 30, 2013 - 00:30:58 AM |
|
|
जबलपुर. मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन और वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व जबलपुर मंडल के टिकट चेंकिग विभाग द्वारा जून माह में लगभग 46 हजार प्रकरण पकड़े गये जो कि आज तक का किसी भी वर्ष के किसी भी माह का सर्वाधिक आंकड़ा है. इन 46 हजार प्रकरणों से 2 करोड़ 26 लाख रूपये रिकार्ड जुर्माने के रूप में वसूला गया. टिकिट चेकिंग द्वारा न केवल 2 करोड का आंकडा पार किया बल्कि 13 जुलाई, 20 जुलाई, 26 जुलाई, 27 जुलाई एवं 28 जुलाई को तो सभी कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए एक दिन में 10 लाख से अधिक आय अर्जित करने का रिकार्ड भी बनाया. इसी तारतम्य में 27 को 12 लाख 67 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया जो कि पश्चिम मध्य रेल के किसी भी मंडल में सर्वश्रेष्ठ है. |