Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 19, 2017 - 12:11:04 PM


Title - जबलपुर मंडल में ट्रेनों की गति 55 किमी तक बढ़ाई गयी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 19, 2017 - 12:11:04 PM

जबलपुर मंडल में ट्रेनों की गति सीमा को बढ़ा दिया गया है | ये निर्णय तीन सेक्शनों सहित आठ स्टेशनों में ट्रेनों की गति सीमा को बढ़ा दिया गया है | कई सेक्शन जो भोपाल डिवीज़न में आते हैं वहां ट्रेनें अब तेज रफ़्तार से गुजरेंगी | मुख्यालय ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं |

इस निर्देश के बाद ट्रेनों की गति 55 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी | वर्तमान समय में कोटा मंडल से सबसे तेज गति से ट्रेनों का परिचालन हो रहा है | इस मामले में जबलपुर - भोपाल पीछे थे और बदलाव के बाद इस गति से गुजरेंगी ट्रेनें -

  • कटनी - सिंगरौली खंड : 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गयी है
  • एनकेजे - केएमज़ेड फ्लाईओवर - 50 की जगह 100 कर दी गयी है
  • केमजेड फ्लाईओवर दमोह - 100 की बजाय 110 कर दी गयी है
  • घाटपिंडरई - बेलखेड़ा - 100 की जगह 110 कर दी गयी है
  • पवई से बेराठ, पवई से गुलाबगंज, मंडीबामोरा से बीना और विदिशा से सौरई खण्ड - 100 से बढ़ाकर 110 कर दी गयी है
  • चौका - बरखेड़ा खण्ड - 55 / 65 / 75  से बढ़ाकर 110  कर दी गयी है
  • बरेठ - मंडीबामोरा खण्ड - 90  से बढ़ाकर 110  कर दी गयी है

-HINDI-