Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 29, 2017 - 09:47:33 AM


Title - जनरल डिब्बों में सीट बेचने वाला कुली पकड़ा गया
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 29, 2017 - 09:47:33 AM

इन दिनों मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं बच रही | इस कारण बड़ी संख्या में यात्री जनरल डिब्बों में सफर कर रहे हैं | सुपरफास्ट कुर्ला एक्सप्रेस, महानगरी, कामायनी, काशी, पवन आदि ट्रेनों में सीटों के लिए मारा मारी मची हुई है | इसी का फायदा उठाकर कई कुली सीट बेचने के धंधे में भी लिप्त हो रहे हैं | ऐसा ही एक वाकये में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से मुंबई के बीच चलने वाली दादर सुपरफास्ट ट्रेन में कुली को सीट का सौदा करना महंगा पड़ गया | 
यार्ड से रैक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था और सभी डिब्बे लॉक थे परन्तु एक जनरल डिब्बे में कुली ने सादे वेश में कब्ज़ा किया हुआ था | निगाह पड़ते ही चेकिंग कर रही जीआरपी ने कुली सुशील यादव को रंगेहाथ दबोच लिया | 
पकड़े जाने के बाद कुली ने माना कि वह इस सीट के बदले यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूलने कि तैयारी में था | कई बार ऐसे मामलों में कुली पकड़े जा चुके हैं | रेलवे एक्ट के तहत पकड़े गए कुलियों पर चालान किया जाता है | 
-HINDI-