Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 30, 2013 - 11:56:37 AM


Title - जंक्शन स्टेशन के चहुंओर होगी हरियाल
Posted by : puneetmafia on Aug 30, 2013 - 11:56:37 AM

मथुरा: हरियाली और पार्क के बीच जंक्शन रेलवे स्टेशन आगे नजर आने वाला है। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बनने वाले दोनों एंट्री पर अब पार्क बनाए जाएंगे। सेकेंड एंट्री के साथ ही थर्ड एंट्री पर बड़े पार्क हरियाली करेंगे। रेलवे अपनी सेकेंड एंट्री को अक्टूबर माह तक शुरू कर देगा।
जंक्शन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने को चल रहे कार्य देखने को गुरुवार को मंडल रेलवे कार्यालय के डीआरएम मथुरा में रहे। उन्होंने सेकेंड एंट्री के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीआरएम विजय सहगल ने बताया कि मथुरा जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में सेकेंड एंट्री के बड़े कार्य पूरे हो चुके हैं। अब पार्किंग और पार्क आदि डेवलप करने हैं। सेकेंड और प्रस्तावित थर्ड एंट्री की ओर ग्रीनरी करने के लिए यहां पर बड़े पार्क विकसित कराये जायेंगे। सेकेंड एंट्री की ओर असहाय लोगों के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इस दौरान डीआरएम ने बताया कि धौलीप्याऊ की ओर टिकट विंडो जल्द ही खुलवा दी जायेगी। डीआरएम विजय सहगल ने गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या सात और एक के बीच कनेक्टिविटी को बनाए गए द्वार और रिटायरिंग रूम के एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। शौचालय का फीता काटा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष, वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रथम देवेन्द्र कुमार, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरपी तोमर और वरिष्ठ खंड अभियंता जेएल शर्मा उपस्थित रहे।