Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 16, 2013 - 12:00:23 PM


Title - जंक्शन से जल्द चलेगी लालकुआं को ट्रेन : डीआरएम
Posted by : Mafia on Sep 16, 2013 - 12:00:23 PM

बरेली : रेलवे जंक्शन बरेली से लालकुआं-काठगोदाम को जल्द ट्रेन का संचालन होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जंक्शन-सिटी जोड़ने वाले प्रस्ताव को लगभग मंजूरी मिल चुकी है। यह बात मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम सुधीर अग्रवाल ने विंडो निरीक्षण के दौरान 'दैनिक जागरण' से कही।
उन्होंने बताया कि दोनों स्टेशनों के जुड़ने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वे जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली 12332 सियालदह एक्सप्रेस से शनिवार की दोपहर 12:40 बजे जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर से लखनऊ तक विंडो निरीक्षण कर रेलखंड के स्टेशन और ट्रैक की खामियों को दूर किया जाएगा।
उधर, जंक्शन पर डीआरएम के पहुंचने से पूर्व ही अफसर और वेंडरों में हड़कंप मच गया। जंक्शन की साफ-सफाई तुरंत दुरुस्त होने के साथ ही सभी लोग अपनी-अपनी ड्रेस में नजर आए। डीआरएम का आरए शाहजहांपुर को रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सिटी स्टेशन पर इस मौके पर एसएस आदिल जिया सिद्दीकी, सीएमआइ एके शुक्ला, सीआइटी मो.विलाल, एसटीई राकेश कुमार सक्सेना, इंस्पेक्टर आरपीएफ एसएस गब्र्याल आदि मौजूद रहे।