Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 12, 2013 - 18:00:30 PM


Title - जंक्शन: पानी की जुगत में जैसे-तैसे बचा जुर्माना
Posted by : railgenie on Sep 12, 2013 - 18:00:30 PM

मथुरा: रेलवे जंक्शन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे। मगर पानी जैसी आम सुविधा भी मुहैया नहीं हो पा रही है रेलयात्रियों को। बुधवार को बच्चों के लिए पानी की जुगत में सर्कुलेटिंग एरिया में घूम रहे एक यात्री को टिकट कलक्टर ने पकड़ लिया। जैसे-तैसे जुर्माना से बच पाया।
कोटा से आए रामकुमार ट्रेन से उतर कर सरकुलेटिंग एरिया में आए गए। बच्चे प्यासे थे, वह पानी के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। प्लेटफॉर्म पर जाते वक्त उनको टिकट ले जाने का ध्यान नहीं रहा, चेकिंग के दौरान टीसी ने पकड़ लिया। फोन कर अपने बच्चे को बुलाया और टिकट दिखाया। ग्वालियर से आए अवनीश सिंह को सर्कुलेटिंग एरिया में पीने को पानी नहीं मिला, तो वह रेलवे की व्यवस्थाओं को कोसते दिखे। उनका कहना था कि कहने को यह धार्मिक नगरी है, पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।
हकीकत है, जंक्शन रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में आने के बाद फिर से प्लेटफॉर्म पर पहुंचता है तो चेकिंग के दौरान पकड़ा जाता है और उसे परेशानी झेलनी पड़ती है। रेलवे प्रशासन द्वितीय एवं तृतीय एंट्री के निर्माण कार्य में इतना व्यस्त है कि वह इस एरिया में यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने पर ध्यान ही नहीं दे रहा है। यह हाल तो जब है कि जंक्शन को व‌र्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया गया है। इस एरिया की सड़क भी जर्जर पड़ी है। पीआरओ भूपेंदर ढिल्लन का कहना है कि यात्रियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।