Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 14, 2012 - 03:09:31 AM


Title - जंक्शन पर चली सघन जांच
Posted by : irmafia on May 14, 2012 - 03:09:31 AM

मुजफ्फरपुर : रेलवे जंक्शन पर कुख्यात अपराधियों के जमा होने की खबर के बाद शनिवार को रेल पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की गई। पुलिस दबिश के बाद साधारण टिकट केन्द्र के बगल के शौचालय के पास से कुख्यात अपराधी फरार हो गए। रेल पुलिस के अनुसार यात्रियों से शिकायत मिली कि अपने को सनत उर्फ कुइसा बताने वाला एक युवक अपराध की योजना बना रहा है। उसने रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर एक यात्री से मारपीट भी की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने तुरंत टीम भेजी किंतु वह फरार हो गया। रेल एसपी शिवकुमार झा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हिदायत दी कि कुइसा की गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए।