Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Sep 04, 2013 - 11:56:18 AM |
Title - जंक्शन पर अधिकारी रहेंगे आनलाइनPosted by : nikhilndls on Sep 04, 2013 - 11:56:18 AM |
|
मुगलसराय(चंदौली): स्थानीय जंक्शन पर क्या कुछ चल रहा है अभी तक इसकी जानकारी केवल जीआरपी कोतवाली तक सीमित होती थी लेकिन अब इस पर ऊपर के अधिकारी भी आनलाइन नजर रखेंगे। इसके लिए जंक्शन पर कुल आठ आनलाइन सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सबसे अहम यह है कि एक कैमरा जीआरपी कोतवाली में लगाया जाएगा जिसके माध्यम से अधिकारी रोजाना के जीडी का अवलोकन भी करेंगे। |