Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 26, 2013 - 05:57:24 AM


Title - छोटे स्टेशनों पर ऊंचे होंगे प्लेटफार्म
Posted by : irmafia on Aug 26, 2013 - 05:57:24 AM

मीरजापुर : जिले में बढ़ती रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन जल्द ही नई कवायद शुरू करने जा रहा है। इसके तहत इलाहाबाद-मुगलसराय व चुनार-चोपनरेल प्रखंड पर पड़ने वाले प्लेटफार्म विहीन उन स्टेशन पर दुर्घटना रोकने को ऊंचे प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे अभियंताओं को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया है। सर्किल स्तर पर कवायद भी शुरू हो गई है।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के मीरजापुर सर्किल में विरोही, झिंगुरा, डगमगपुर, लूसा, शक्तेशगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म नहीं है। यहा रेलवे लाइन पार करने के लिए ओवरब्रिज भी नहीं बना है। मालूम हो की झिंगुरा स्टेशन पर वर्षभर पहले लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई थी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय अधिकारियों ने प्लेटफार्म को ऊंचा करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन इसके लिए बजट नहीं मिल पा रहा था।
आए दिन झिंगुरा, विरोही, लूसा व डगमगपुर स्टेशन पर अप और डाउन लूप लाइन में ट्रेन खड़ी हो जाती है फिर क्या लोगों को जान जोखिम में डालकर बोगी के नीचे से ही लाइन पर करनी पड़ती है। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। दुर्घटना को रोकने के लिए प्लेटफार्म व ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है।
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक हरेंद्र राव ने इन जगहों पर प्लेटफार्म निर्माण के संकेत दिए हैं। इसे लेकर जहां दैनिक यात्रियों राजगढ़ के रामकुमार सिंह, लूसा के राजन प्रसाद सहित कई न हर्ष जताया है। वहीं कई यात्रियों ने खगड़िया बिहार के धमारा घाम स्टेशन पर सोमवार को रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में जान गवांने लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।