| छपरा-बलिया रेलखंड का होगा दोहरीकरण सर्वेक्षण पर खर्च होंगे 40 लाख by irmafia on 04 September, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | छपरा-बलिया रेलखंड का होगा दोहरीकरण सर्वेक्षण पर खर्च होंगे 40 लाख on 04 September, 2012 - 06:00 PM | |
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण की योजना को अंतिम रूप देने की कवायद रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है. नये डीआरएम अजय विजय वर्गी के कार्यभार संभालने के साथ ही कई रेल परियोजनाओं को लेकर रेल अधिकारियों ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी है.छपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण के लिए जल्द ही सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा. साथ ही इस रेलखंड पर पड़ने वाले बृहत आकार के पुलों के डिजाइन तैयार शुरू कराने का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जायेगा. | ||