Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 04, 2012 - 18:00:56 PM


Title - छपरा-बलिया रेलखंड का होगा दोहरीकरण सर्वेक्षण पर खर्च होंगे 40 लाख
Posted by : irmafia on Sep 04, 2012 - 18:00:56 PM

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण की योजना को अंतिम रूप देने की कवायद रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है. नये डीआरएम अजय विजय वर्गी के कार्यभार संभालने के साथ ही कई रेल परियोजनाओं को लेकर रेल अधिकारियों ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी है.छपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण के लिए जल्द ही सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा. साथ ही इस रेलखंड पर पड़ने वाले बृहत आकार के पुलों के डिजाइन तैयार शुरू कराने का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जायेगा.
दोहरीकरण परियोजना के लिए सर्वेक्षण का कार्य कराने पर करीब 40 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है और इस कार्य को छह माह के अंदर पूरा करा लिया जायेगा. इस दौरान लोकेशन सर्वे, पेगस, पिलर्स, पोस्ट आदि लगाने के लिए स्थल का निर्धारण होगा.* दो पुलों का होगा पुननिर्माण
छपरा-बलिया रेलखंड पर छपरा और गौतम स्थान स्टेशनों के मध्य पड़ने वाले बृहत आकार के दो पुलों का पुनर्निर्माण कराया जायेगा, जिसमें ब्रह्मपुर तथा इनई स्थित पुल शामिल है.ब्रह्मपुर में तैल नदी और इनई में सोंधी नदी पर पुल है. किमी 2/4-5 एवं किमी 4/11-50 पर स्थित पुल संख्या एक एवं तीन है, जिसके लिए पीएससी गार्डर द्वारा तीन स्पेन (3 गुणो 12.20 मी) का पुनर्निर्माण होगा. इसके फाउंडेशन एवं सब स्ट्रर आदि की डिजाइन, मिट्टी जांच आदि की व्यापक रिपोर्ट तैयार कराने का निर्देश दिया गया है.- दोहरीकरण परियोजना के लिए शीघ्र ही सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा. इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है. सर्वेक्षण कार्य पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके सर्वेक्षण में करीब छह माह का समय लगेगा.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे