Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 15, 2017 - 12:27:26 PM


Title - छपरा - थावे रेलखंड पर दो जोड़ी गाड़ियां 18 अप्रैल से
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 15, 2017 - 12:27:26 PM

रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित छपरा - थावे के बीच आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है | ऐसे में अब 18 अप्रैल से दो जोड़ी गाड़ियां नियमित रूप से चलने लगेंगी | इन ट्रेन में साधारण श्रेणी के आठ सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे | मुख्या जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार 17 अप्रैल को दिन में साढ़े तीन बजे ट्रेनों का उद्घाटन किया जाएगा |

55181 सवारी गाड़ी -

  • छपरा कचहरी प्रस्थान समय - सुबह पांच बजे
  • थावे आगमन समय - सुबह साढ़े आठ बजे

55183  सवारी गाड़ी

  • छपरा कचहरी प्रस्थान समय - दोपहर दो बजकर दस मिनट पर
  • थावे आगमन समय - शाम पांच बजकर पचास मिनट पर

55182  सवारी गाड़ी

  • थावे प्रस्थान समय - सुबह सवा नौ बजे
  • छपरा कचहरी आगमन समय - दोपहर बारह बजकर पचास मिनट पर

55184  सवारी गाड़ी

  • थावे प्रस्थान समय - शाम साढ़े छह बजे
  • छपरा कचहरी आगमन समय - रात दस बजकर पचास मिनट पर
-HINDI-