Indian Railways News => Topic started by messanger on Nov 21, 2012 - 21:00:47 PM


Title - छठ स्पेशल ट्रेन 24 घंटे लेट
Posted by : messanger on Nov 21, 2012 - 21:00:47 PM

लुधियाना: छठ पूजा को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेन सहरसा (बिहार) के लिए मंगलवार को 24 घंटे देरी से चली। इसको सोमवार को रवाना होना था पर देर से यह लुधियाना पहुंची। जिसके चलते बिहार जाने वाले हजारों यात्री मायूस रहे। विभोर सिंह, जानकी देवी, जसवंत सिंह, मोहन यादव, विशाल यादव, अजय प्रताप सिंह, माया देवी, कैलाश नाथ, जोधा देवी आदि यात्रियों ने रेलवे की इस नाकामी के लिए रेल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पहले दिन ही छठ स्पेशल ट्रेन 10 घंटे लेट चली थी। जिस कारण वे उस दिन अपने प्रदेश को नहीं जा सके थे। अगर यही हाल रहा तो कोई भी रेल के जरिए सफर करना पसंद नहीं करेगा।