Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 01, 2018 - 13:47:08 PM


Title - चोरों के हाई टेंशन तार काट कर ले जाने के बाद रेल परिचालन रहा पांच घंटे बाधित
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 01, 2018 - 13:47:08 PM

किशनगंज - एनजेपी रेलखंड पर आलुबाड़ी - मंगुरजां स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पार टूटकर गिरने के कारण शनिवार रात को लगभग पांच घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा | इस कारण रात साढ़े दस बजे से शताब्दी एक्सप्रेस किशनगंज स्टेशन पर खड़ी रही | वहीँ ब्रह्मपुत्र, पदातिक, तिनसुकिया, सरायघाट, कामरूप समेत अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा | 
मिली जानकारी के अनुसार अलुआबाड़ी व मांगुरजान स्टेशन के बीच अज्ञात चोरों द्वारा 120 मीटर तार काट लिया गया | इसके बाद हाई टेंसन तार रेल ट्रैक पर गिर गया | पेट्रोलिंग करने के दौरान सीआरसी को इसकी जानकारी मिली | सीआरसी ने ये सूचना तत्काल कटिहार कण्ट्रोल को दी जिसके बाद कण्ट्रोल से परिचालन बंद कर टावर वैगन को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया | इधर सुबह साढ़े चार बजे तक किशनगंज - एनजेपी मुख्य रेलखंड पर परिचालन बाधित रहा जिस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रही | 

-HINDI-